{"_id":"69db73534f751d36cd049d10","slug":"the-car-overturned-on-the-banks-of-the-bbmb-canal-four-youths-aboard-were-safe-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192777-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीबीएमबी नहर के किनारे पलटी गाड़ी, सवार चार युवक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीबीएमबी नहर के किनारे पलटी गाड़ी, सवार चार युवक सुरक्षित
विज्ञापन
नहर किनारे अनियंत्रित होकर पलटी बोलोरो कैंपर गाड़ी: स्त्रोत संवाद
नहर में गिरने से हो गया बचाव, जेसीबी ऑपरेटर को घर छोड़ लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की सलवाहन पंचायत के पाली गांव में बीबीएमबी नहर किनारे फुटब्रिज के पास शनिवार देर रात लगभग 2 बजे एक बोलेरो कैंपर गोल्ड गाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी में चालक समेत चार युवक सवार थे, जो सुरक्षित रहे।
घटना स्थल को देखकर ऐसा लगता है कि किसी बड़े हादसे से केवल चंद इंचों की दूरी पर बचाव हुआ। जानकारी के अनुसार चारों युवक नेरचौक में चल रहे सीवरेज कार्य में शामिल जेसीबी ऑपरेटर रवि को उनके घर रो गांव छोड़ने आए थे। रवि को घर छोड़ने के बाद लौटते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिरने वाली थी, लेकिन चालक ने कुशलता से वाहन को नहर की ओर जाने से रोककर सड़क के बाहर मोड़ दिया। वहीं, गाड़ी पलटकर सड़क पर गिर गई।
जेसीबी ऑपरेटर रवि कुमार ने बताया कि घर पहुंचते ही उनका फोन चार्ज न होने के कारण बंद हो गया था, इसलिए गाड़ी में सवार युवक उनसे संपर्क नहीं कर पाए। गाड़ी पलटने के बाद चारों युवक मुश्किल से बाहर निकले और पैदल नेर चौक वापस चले गए। देर रात हुए इस हादसे का पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।