{"_id":"61cf4acd14a02a7176305822","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-in-patrighat-s-colony-the-driver-died-mandi-news-sml395284518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटड़ीघाट के कोलनी में कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटड़ीघाट के कोलनी में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
सरकाघाट की चंदैश-ढलवान सड़क पर खाई में लुढ़की कार ।
- फोटो : Mandi
पटड़ीघाट/सरकाघाट (मंडी)। ढलवान-चंदैश सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे पेश आया। चालक की पहचान पवन कुमार (46) पुत्र महंत राम निवासी गहरा के रूप में हुई है।
चालक कार लेकर चंदैश से ढलवान की तरफ जा रहा था। अचानक कोलनी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। कार के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला, जिसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
000