फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The camp was a symbol of unity and goodwill: Diksha

एकता, सद्भावना का प्रतीक रहा शिविर : दीक्षा

Sun, 21 Sep 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The camp was a symbol of unity and goodwill: Diksha
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी की एनसीसी वायु सेना विंग की कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर दीक्षा कुमारी और कैडेट अंडर ऑफिसर विजयलक्ष्मी दुग्गल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत-भूटान युवा मैत्री शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

फ्लाइट कमांडर एवं ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि 9 से 19 सितंबर तक बिहार राज्य के गया में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत और भूटान के 75 युवा कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान–प्रदान, आपसी समझ, सहयोग और मैत्री और सुदृढ़ करना रहा।सीनियर अंडर ऑफिसर दीक्षा ने इसी वर्ष दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर में ऑल इंडिया गार्ड कमांडर के रूप में भाग लिया है, वहीं कैडेट अंडर ऑफिसर विजय लक्ष्मी ने प्रधानमंत्री रैली (करिअप्पा ग्राउंड) में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दीक्षा व विजय लक्ष्मी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन सीमाओं से परे एकता और सद्भावना का प्रतीक रहा। इस उपलब्धि पर हिमाचल एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर कुणाल शर्मा, मंडी कॉलेज प्राचार्य डॉ. सजीव कुमार तथा स्टाफ काउंसिल सचिव प्रो. बलदेव वर्मा ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed