{"_id":"641899bae2dadd7dcf0e7536","slug":"the-businessmen-in-the-puddle-ground-were-chased-away-mandi-news-c-19-1-95201-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद भी पड्डल मैदान में डटे कारोबारियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद भी पड्डल मैदान में डटे कारोबारियों को खदेड़ा
Mon, 20 Mar 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
पड्डल मैदान से कारोबारियों को हटाती प्रशासनिक टीम।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के समापन के बाद पड्डल मैदान में निर्धारित समय के बाद भी डटे हुए कारोबारियों को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने साझा कार्रवाई करते हुए खदेड़ दिया। एसडीएम रितिका जिंदल की अगुवाई में अभियान चलाकर मैदान को खाली करवाया गया।
प्रशासनिक अमले के पहुंचते ही कई स्वयं ही सामान उठाकर लौटने लगे तो बहुत से कारोबारियों पर कार्रवाई भी करनी पड़। कुछ का सामान भी जब्त किया, जो बाद में लौटाया जाएगा। इस बीच कारोबारियों को प्रशासन और नगर निगम ने मंगलवार को पूरी तरह से मैदान को खाली करने के आदेश जारी कर दिए है। अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में अफरा-तफरी देखी गई।
बता दें कि प्रशासन ने कारोबारियों को 15 मार्च तक अपनी दुकानें हटाने के आदेश दिए थे। मगर पांच दिन के बाद भी कारोबारी मैदान में डटे रहे। बार-बार हिदायतें देने के बाद भी वह नहीं हटे तो प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। इस मौके पर एसडीएम रितिका जिंदल, नगर निगम के ज्वाइंट आयुक्त मनोज, सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया सहित पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने कारोबारियों को मैदान से हटाया। एसडीएम ने बताया कि आधा मैदान खाली करवा दिया है और कल पूरा मैदान खाली होगा।