फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus has not been running on the route for four days.

Mandi News: चार दिन से रूट पर नहीं चल रही बस

Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The bus has not been running on the route for four days.
लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम जोगिंद्रनगर डिपो की बस सेवा प्रभावित होने से ऊटपुर पंचायत के सांडापत्तन, घटोड़, भ्रां, लडभड़ोल और माकन क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। माकन से सांडापत्तन होते हुए जोगिंद्रनगर चलने वाली बस चार दिन से अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल रही है। इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा कर्मचारियों, महिलाओं और अन्य यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बस शाम करीब साढ़े तीन बजे जोगिंद्रनगर से सांडापत्तन के लिए रवाना होती है जबकि सुबह करीब छह बजे माकन-सांडापत्तन से वाया बैजनाथ जोगिंद्रनगर पहुंचती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस माह में करीब 15 दिन ही निर्धारित रूट पर पहुंच पाती है। कई बार बस को बीच रास्ते से ही वापस कर दिया जाता है, जिससे लोगों को निजी वाहनों या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ऊटपुर की प्रधान रक्षा देवी सहित राजेश राणा, राकेश कुमार, रजत कुमार, महेश, मेहर चंद, अजय कुमार, बलबीर कुमार, जुल्मा देवी, मधु देवी और सुमना देवी आदि ने बताया कि बस सेवा की अनियमितता को लेकर कई बार जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत करवाया गया है। कुछ समय के लिए व्यवस्था सुधरती है लेकिन बाद में फिर वही समस्या शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक निगम प्रबंधन की ओर से बस सेवा प्रभावित होने का कारण डिपो में टायरों की कमी बताया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बस कई बार निर्धारित समय से 25 से 30 मिनट देरी से चलती है। इससे खासकर दूर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है और उनकी बसें छूटने का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम प्रबंधन और जोगिंद्रनगर बस अड्डा प्रभारी से मांग की है कि माकन-सांडापत्तन-जोगिंद्रनगर बस रूट को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed