फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus going on Mandi-Kasan route broke down

Mandi News: मंडी-कासन रूट पर जा रही बस खराब

Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The bus going on Mandi-Kasan route broke down
मंडी। मंडी-कासन रूट पर शाम सात बजे चलने वाली बस हर तीसरे दिन बीच रास्ते में हांफ रही है। इससे सवारियां परेशान हो रही हैं। वीरवार शाम को रूट पर निकली बस देवधार के पास 7:30 बजे खड़ी हो गई। बस में महिलाओं सहित 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

चालक से बात की तो उन्होंने इसे तकनीकी खराबी बताया। करीब डेढ़ घंटे के बाद लोगों के जोर डालने पर मंडी बस अड्डा से दूसरी बस मंगवाई गई तक सभी यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा और स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज बारिश के चलते लोग खटारा बस में दुबके रहे। डेढ़ घंटे के बाद मंडी बस अड्डा से दूसरी बस भेजी गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी देवधार के जागृति बीएड के पास एचआरटीसी बस के पहिए थम गए थे। उस दौरान भी कमलाह से मंडी की ओर आने वाली बस को आपातकाल में इस रूट में भेजा गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि बस के खराब होने पर दूसरी बस भेज दी थी। आगे से बस को जांच के बाद ही रूट पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed