फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus failed on the way, the rest of the journey was completed on foot

Mandi News: रास्ते में धोखा दे गई बस, पैदल कटा आगे का सफर

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bus failed on the way, the rest of the journey was completed on foot
रास्ते में धोखा दे गई बस, पैदल कटा आगे का सफर
विज्ञापन

चंबा से गागला रूट पर निकली थी सरकारी बस
तीन की जगह केवल एक बस की मिल रही सेवा
चंबा। चंबा से गागला धुलारा रूट पर निकली परिवहन निगम की बस आठ किमी सफर के बाद दलगना के पास हांफ गई। इससे यात्रियों को पैदल ही आगे का सफर तय करना पड़ा। बस में सफर कर रहे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन निगम की लापरवाही अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। रूट पर चल रही एकमात्र बस भी खटारा हालत में है और आए दिन खराब हो जाती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रूट पर दोबारा पहले की तरह नियमित बस सेवा बहाल नहीं की गई, तो वे आरएम कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यात्रियों मोनू कुमार, शाम लाल, प्रीतम कुमार, जर्म सिंह, योग राज ने कहा कि अगर निर्धारित रूट पर पहले की तरह तीन बसों को नहीं भेजा तो वे बस स्टैंड में चक्का जाम करेंगे। क्योंकि, हर दिन उन्हें बसों के खराब होने से दिक्कतें हो रही है। कहा कि प्रशासन और परिवहन निगम इस समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहा है।

एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर आशविंदु सिंह का कहना है कि रूट पर बसें भेजी जा रही हैं लेकिन, बसों की कमी के चलते उन्हें तीन के बजाय एक ही बस भेजनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed