{"_id":"6623cff543c35e25ef07b036","slug":"the-bull-climbed-the-stairs-and-reached-the-salon-on-the-second-floor-mandi-news-c-90-1-ssml1045-124631-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीढ़ियां चढ़ दूसरी मंजिल पर सैलून में पहुंच गया बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीढ़ियां चढ़ दूसरी मंजिल पर सैलून में पहुंच गया बैल
Sun, 21 Apr 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित एक सैलनू में घुसा बैल। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में बेसहारा पशुओं के आतंक से जनता परेशान है। ताजा मामले में सुंदरनगर शहर के सिनेमा चौक के समीप एक सैलून में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बैल सीढ़ियां चढ़कर दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। जैसे ही सैलून में मौजूद लोगों ने बैल को देखा तो आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे।
कुछ लोगों ने बैल पर पानी फेंक उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन बैल वहां से नहीं हटा। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बैल का वीडियो बना सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बैल को रेस्क्यू कर सैलून से बाहर निकाला। इसके बाद सैलून में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश सचिव सुरेश कौशल ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण व्यापारियों सहित बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन को भी इसके बारे में शिकायत दी गई। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया। सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द ही इन बेसहारा पशुओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।