फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The building could not be constructed in eight years, college students are studying in the school

Mandi News: आठ साल में नहीं बन पाया भवन, स्कूल में पढ़ रहे कॉलेज के विद्यार्थी

Sun, 18 May 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The building could not be constructed in eight years, college students are studying in the school
थुनाग (मंडी)। सराज और बंजार विधानसभा क्षेत्रों की सीमा पर स्थित गाड़ागुशैण डिग्री काॅलेज का भवन निर्माण एक बार फिर चर्चा में है। 2017 में शुरू हुआ यह निर्माण सालों से रुका हुआ है। एक साल में भी कोई खास प्रगति नहीं हुई है। भवन की संरचना अभी भी अधूरी है। लोहे की राड बाहर निकली हुई हैं और कंक्रीट का काम भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और छात्रों में इस देरी को लेकर गहरा असंतोष है। काॅलेज की कक्षाएं अभी भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही हैं। इसके कारण छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। काॅलेज में 125 छात्र पढ़ रहे हैं। सुविधाएं न होने के कारण अधिकांश स्थानीय छात्र मंडी, कुल्लू और सुंदरनगर जैसे शहरों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी खेम सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। नौजवान सभा के संयोजक महेंद्र राणा ने कहा है कि पिछले साल भवन निर्माण के लिए आंदोलन की योजना बनाई थी लेकिन स्थिति जस की तस है। अब मजबूरन फिर से सड़कों पर उतरना होगा। छात्रा दीया ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में हमें दूसरे काॅलेजों में पढ़ने जाना पड़ता है जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती है। ...
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में सरकार ने भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए थे लेकिन ठेकेदार ने दो मंजिलें बनाकर काम छोड़ दिया। प्राचार्य डाॅ. संतोष ठाकुर ने पिछले साल कहा था कि बजट मिलते ही काम शुरू होगा लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। भवन को पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये की और जरूरत है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed