फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bridge in Feehad is ready, now just waiting for the inauguration

Mandi News: फीहड़ में पुल तैयार, बस अब उद्घाटन का इंतजार

Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The bridge in Feehad is ready, now just waiting for the inauguration
धर्मपुर उपमंडल के तहत बनकर तैयार हुआ फीहड़ पुल। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के तहत फीहड़ क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना आखिरकार हकीकत में बदल गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया फीहड़ पुल अब पूरी तरह बनकर तैयार है। इस पुल के बनने से अब ग्रामीणों को बरसात के दिनों में उफनती खड्ड में उतरकर जान जोखिम में डालने की मजबूरी से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल, यह नवनिर्मित पुल अपने उद्घाटन की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है। अब तक यहां के हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। बरसात के मौसम में खड्ड का जलस्तर बढ़ते ही फीहड़ और आसपास के गांवों का संपर्क टूट जाता था। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को गहरे पानी और तेज बहाव के बीच से गुजरना पड़ता था। कई बार फिसलन और हादसों का डर बना रहता था। आपात स्थिति में एंबुलेंस या छोटा वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता था।
विज्ञापन

पुल के शुरू होने से फीहड़ समेत करीब चार गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। पूर्व प्रधान संजय कुमार और अश्विन कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान यहां जीवन थम सा जाता था। खड्ड में पानी बढ़ने पर लोग घंटों फंसे रहते थे। अब पुल बनने से यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। ग्राम पंचायत प्रधान कश्मीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द पुल का उद्घाटन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed