फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The body of a person who was swept away along with his house in Kansa was recovered from Chhatadu

Mandi News: कंसा में घर के साथ खड्ड में बहे व्यक्ति का शव छातड़ू से बरामद

Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The body of a person who was swept away along with his house in Kansa was recovered from Chhatadu
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक के साथ लगते कंसा चौक से खड्ड में बहे व्यक्ति का शव बुधवार को छठे दिन छातड़ू के पास सुकेती खड्ड से बरामद हुआ। कंसा चौक निवासी रामचंद्र (42) पुत्र बैशाखू राम बीते शुक्रवार से गायब था। उसी दिन परिजनों को उनकी एक चप्पल घर के साथ लगती लोहारड़ी खड्ड से बरामद हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बीबीएमबी नहर से लोहारड़ी खड्ड की तरफ आने वाले पानी को रुकवाकर सर्च अभियान चलाया था। दो घंटे करीब 70 ग्रामीणों ने उन्हें खड्ड में खोजा था। तब कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बुधवार को रामचंद्र का शव स्थानीय लोगों ने छातड़ू में सुकेती खड्ड के किनारे देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर बल्ह पुलिस पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बाद में उसकी पहचान परिजनों से करवाई गई। एमए और बीएड की पढ़ाई के बाद रामचंद्र ठेकेदार के पास मुंशी का काम करता था। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। पंचायत प्रधान सत्या देवी ने बताया कि घटना दुखदायक है। व्यक्ति शुक्रवार को लापता हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed