फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced to these big songs that brought the contractors...

Mandi News: इन्ना बड़ियां जो तुड़का लाणा ठेकेदारणिए... पर झूमे दर्शक

Thu, 06 Nov 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Nov 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to these big songs that brought the contractors...
मांडव्य महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद - फोटो : udhampur news
मंडी। जिला मुख्यालय के पड्डल मैदान में बुधवार को मांडव्य उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मंच पर आते ही समूचा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। उन्होंने गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद ढोलो रा ढमाका, दरोगा जी, इन्ना बड़ियां जो तुड़का लाणा ठेकेदारणिए, शिल्पा शिमले वालिए, रोहड़ू जाना मेरी आमिए, पहाड़ी बंदे, तेरी शांगरी कुल्लू वाली देई पहाड़ी नाटियों पर खूब धमाल मचाया। उन्होंने लोगों की फरमाइश पर भी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मांडव्य उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में मंडलायुक्त आरके परूथी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों को भी पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मशहूर कत्थक नर्तक दिनेश गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से तालियां बटोरी। ब्राधीवीर के उभरते गायक सुशील कुमार ने मुझे तुम से मुहब्बत है, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी आदि गीत प्रस्तुत कर समा बांधा।
विज्ञापन

सुंदरनगर के विवेक मौर्य ने पिया घर आ जाएंगे, आप हमारी जान बन गए, तेरी दीवानी, इश्क तेरा आदि गीतों से वाहवाही लूटी। इसके अलावा संगीत सदन के कलाकारों ने भी लोक संस्कृति आधारित बेहतरीन प्रस्तुति पेश की। इससे पहले नगर निगम के महापौर ने दोपहर को पड्डल में शुरू हुए स्कूली बच्चों के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मांडव्य महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद

मांडव्य महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में झूमते दर्शक। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed