{"_id":"6996074dc33d8981810a720e","slug":"the-audience-danced-to-the-song-jai-jai-shiv-shankar-kanta-lage-na-kankar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-186488-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जय जय शिव शंकर कांटा लागे न कंकर पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जय जय शिव शंकर कांटा लागे न कंकर पर झूमे दर्शक
Thu, 19 Feb 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते अरविंद राजपूत।
मंडी। ...जय जय शिव शंकर कांटा लागे न कंकर, ओम शांति ओम व अन्य गीतों पर युवा खूब थिरकते नजर आए। कुर्सियों पर बैठकर युवा, युवतियां, महिलाएं सब झूमती दिखीं। हर कोई तरानों को गुनगुनाता नजर आया। यह मौका था मंडी के सेरी मंच पर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का और स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति दे रहे थे बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोले बाबा के साथ राधा-राधा नाम भी सेरी मंच से खूब गूंजा। सांस्कृतिक संध्या में विशेष बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से अपनी कला का लोहा मनाया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपने महबूब नेता का युवाओं ने भी सीटियों से इस्तकबाल किया।
अरविंद ने संदेशे आते हैं, हवाएं, मुझे प्यार है, तू ही मेरी शब है, बिजुरिया-बिजुरिया, ओम शांति ओम और हमें और जीने की चाहत न होती सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, हमीरपुर की बॉलीवुड पार्श्व गायिका शिल्पा सरोच ने हिमाचली गीतों में बणी ठणी, न जा, जुगनी जी, कजरा मोहब्बत वाला सहित अन्य हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। इससे पहले अजीतिका फैशन शो, एनजेडसीसी गुजरात और मंडी शहर के इंद्रजीत सिंह ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया।