{"_id":"67e050ee2eec652f1f03fc5b","slug":"the-audience-danced-to-the-melodious-voice-of-pawandeep-rajan-mandi-news-c-399-1-sml1012-279594-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पवनदीप राजन की सुरीली आवाज पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पवनदीप राजन की सुरीली आवाज पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि व मौजूद दर्शक।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल 2021 के विजेता पवनदीप राजन की सुरीली आवाज पर दर्शक जमकर नाचे। पवनदीप राजन ने नलवाड़ मेले के मंच पर गिटार, तबला बजाकर अपनी प्रतिभा का
प्रदर्शन किया।
संध्या में इंडियन आइडल फेम शिमला की नेहा दीक्षित और सारेगामापा फेम सुनील चौहान ने भी गीतों पर खूब धमाल मचाया। वहीं, लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में एडीसी रोहित राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनका मेला कमेटी ने स्वागत किया।
सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार पवनदीप राजन ने फुरसत, तेरे नैना, ओ सइयोनी, इस दिल को, मंजूर दिल, ये हौसला, तेरे बगैर, दिल हारा, तेरी उम्मीद, इश्क बढ़ता गया, ये दिल मेरा गीत गाकर दर्शकों को झुमाया। उन्होंने दर्शकों की फरमाइश भी कई पसंदीदा गीत सुनाए। पहाड़ी गीत तु सुण तारा
विज्ञापन
लाड़िये गीत भी पेश किया।
इससे पहले इंडियन आइडल फेम शिमला की नेहा दीक्षित की सुरीली आवाज ने भी खूब वाहवाही बटोरी। नेहा ने साथिया, मेरे नाम तो, दिल मेरा मुफ्त का, जवानी जानेमन, झुमका गिरा रहे, कजरा मोहब्बत वाला, ये मेरा दिल, लैला मैं लैला, दम मारो दम, दुनिया में लोगों की और शाम है जाम है जैसे गीत सुनाए। सारेगामा फेम सुंदरनगर के सुनील चौहान ने कुड़ियां शहर दी, तू इतना जरूरी कैसे हुआ, तारे गिन गिन याद चे तेरी और मित्रां दा सहित कई पहाड़ी गीत भी सुनाए।संध्या में आदित्य, महिला मंडल लुहणु, सोनाली, सन्नी, रितिका, कात्यायनी, दीपिका, दीक्षा, भारती, हेमा, अनिल कुमार ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं कोमल ने सुंदर कथक पेशकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। संध्या में तारा चंद, पंकज शर्मा, अमनदीप, संजय कौंडल, अर्चना, कोमल, जोगिंद्र सिंह, रवि, अनुपमा, महेंद्र, रचना ने पहाड़ी, पंजाबी व बालीवुड गानों से
समां बांधा।
राकेश कुमार की हास्य प्रस्तुति ने दर्शकों को लोट पोट किया। संध्या में राजेश कुमार, चमन लाल, अशिमा, विवेक मौर्या, डुमनु राम, अनिकेत कश्यप, अरुण कुमार, दिनेश, अखिलेश, लता ठाकुर, तारा चौहान, सूरत राम, हितेश, सुरेश, कुलभूषण, प्रभा ने भी गीत गाकर दर्शकों को मनोरंजन किया। कविता किमटा ने शिमला व चंबयाली गीत गाकर माहौल बदल दिया। नार्थ जोन हरियाणा के कलाकार ने भी हरियाणवी नृत्य पेशकर लोक संस्कृति से रूबरू करवाया।
मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
संध्या का मुख्य आकर्षण मिसेज हिमाचल रहा। रिवालसर मेले में हुए राउंड के बाद इस प्रतियोगिता का सुंदरनगर में दूसरे राउंड का आगाज हुआ। जिसमें प्रदेश की 30 महिलाओं ने रैंप वॉक कर हुनर का प्रदर्शन किया। यह आयोजन एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के प्रयास से हो रहा है। नलवाड़ी मेले में इसका फाइनल होगा।
पवनदीप राजन ने जताया आभार
सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए संुदरनगर पहुंचे इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन ने आयोजकों का आभार जताया। राजन ने कहा कि हिमाचल में बहुत अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड में भी पहाड़ हैं। उन्होंने किन्नाैरी टोपी पहनकर हिमाचल का मान बढ़ाया।