{"_id":"6898942a603036e0b30add8a","slug":"the-association-will-hone-sports-talents-pd-thakur-mandi-news-c-90-1-ssml1025-165494-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं को तराशेगी एसोसिएशन : पीडी ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाओं को तराशेगी एसोसिएशन : पीडी ठाकुर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में अब केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रमों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों की एसोसिएशन खेल प्रतिभाओं को तराशेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पीडी ठाकुर ने कहा कि मरैंझ निवासी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी तनीषा को सम्मानित करने के बाद अब संस्था बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबाल समेत हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेगी। संस्था के प्रेस सचिव शेर सिंह ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों का खेलों से गहरा नाता रहा है।
जोगिंद्रनगर उपमंडल के दुर्गम पंचायतों में ऐसे खिलाड़ियों को तलाश रहे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिभा दिखाने के लिए वित्तीय परेशानी झेलनी पड़ रही है। सचिव कैप्टन शेष राम, जय सिंह, दिलीप सिंह ने कहा कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को खेलों में नाम कमाने के लिए एसोसिएशन यथासंभव सहयोग करेगी।