फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The association protested against government policies

Mandi News: एसोसिएशन ने किया सरकारी नीतियों का विरोध

Mon, 09 Mar 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The association protested against government policies
पधर (मंडी)। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पधर में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील डोगरा ने की। पधर के आठ निजी स्कूलों के चेयरमैनों ने स्कूलों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निजी स्कूलों पर सरकार की ओर से थोपी जा रही गलत नीतियों का एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज किया। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा बोर्ड कुछ महत्वपूर्ण मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। बोर्ड से वार्ता के लिए समय मांगा जाएगा और अपनी बातें स्पष्ट रूप से रखी जाएंगी। एसोसिएशन का मानना है कि ये नीतियां निजी स्कूलों के हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 11 मार्च को हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री पधर उपमंडल और द्रंग के दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उनसे भेंट करेगा, उनका सम्मान किया जाएगा और निजी स्कूलों से जुड़ी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और इसे ऐतिहासिक कदम बताया। बैठक में महेंद्र गुलेरिया, गुलाब सिंह चौहान, नवीन निश्चल शर्मा, नवीन सकलानी, परवीन कुमार, सुरेश कटारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed