{"_id":"6a6204df4090bc0d280495fc","slug":"the-agitation-for-the-posting-of-a-gynecologist-continued-for-the-26th-day-mandi-news-c-90-1-mnd1023-206084-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए 26वें दिन भी जारी रहा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए 26वें दिन भी जारी रहा आंदोलन
विज्ञापन
तहसीलदार संधोल ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल युवाशक्ति एवं मातृशक्ति का जनआंदोलन वीरवार को 26वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों का हौसला कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पहुंचकर समर्थन जताते रहे। 26वें दिन रोहित, विशाल राणा, पवन, नितिन, रीता देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी और मीरा देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।
बुधवार को तहसीलदार संधोल ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर बारिश व संभावित आपदा को देखते हुए धरना समाप्त करने और एहतियात बरतने का आग्रह किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे केवल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी), मेडिसिन विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति व कार्यभार ग्रहण करवाने की मांग कर रहे हैं। कुछ चिकित्सकों के नियुक्ति आदेश जारी हो चुके हैं लेकिन अभी तक सभी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उन्होंने तहसीलदार से मांग की है कि उनका संदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाया जाए तथा नियुक्त चिकित्सकों को जल्द संधोल अस्पताल में तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के सेवाएं शुरू करते ही वे धरना समाप्त कर देंगे।