फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Temperature crosses 38 again, heat will torment more

Mandi News: पारा फिर 38 पार, अभी और सताएगी गर्मी

Sun, 09 Jun 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 38 again, heat will torment more
इंदिरा मार्केट में शाम के समय उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण जिले में फिर से तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री था जो रविवार को 24 घंटों के अंतराल में 38.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे दोपहर के समय बाजार में घूम रहे लोगों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आए। गर्मी इतनी थी कि लोग इससे बचने के लिए पानी की बोतल साथ लिए नजर आए। हालांकि राहत की बात है कि रात के समय न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस ही है। दिन और रात के तापमान में इन दिनों 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। वहीं, नमी की मात्रा 50 फीसदी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे जबकि 12 से 15 जून तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिन के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। वहीं, रात के समय तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान रात के समय भी न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि प्रदेश में 22 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बॉक्स
मानसून सीजन में अभी तक माइनस 48 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंडी जिले में मानसून सीजन में अभी तक माइनस 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अनुमानित 33.6 मिमि बारिश के मुकाबले जिले में 17.4 मिमि की बारिश दर्ज की गई है। बारिश कम होने का असर मंडी शहर के प्राकृतिक जल स्त्रोतों पर भी देखने को मिल रहा है। स्कूल बाजार समेत कई जगह ठंडे पानी वाले जल स्त्रोतों के पास भीड़ उमड़ रही है लेकिन उनमें पानी कम आने से लोगों को इंतजार भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इंदिरा मार्केट में हरियाली, शाम होते ही उमड़ रही भीड़
इन दिनों शहर में पड़ रही गर्मी के बीच शाम होते ही शहरवासी बच्चों के साथ इंदिरा मार्केट पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिन के मुकाबले शाम के समय इंदिरा मार्केट लोगों से भरी नजर आ रही है। चारों तरफ हरियाली और हवा के चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग यहां समय बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। वीकेेंड पर शनिवार और रविवार को शाम के समय अन्य दिनों के मुकाबले इंदिरा मार्केट में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed