फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tell women their rights

Mandi News: महिलाओं को बताए उनके अधिकार

Thu, 16 Jan 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Jan 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
tell women their rights
टकोली में वंशीका मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से लगाई कार्यशाला में मौजूद महिलाएं। संवाद
नगवाईं (मंडी)। वंशिका मेमोरियल फाउंडेशन टकोली की ओर से बुधवार को टकोली में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तहसीलदार औट सुभाष ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

संस्था ने मुख्यातिथि का शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष शारदा शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था महिला जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को नशे से बचाना आदि विषयों पर लोगों को जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में संस्था की सचिव किरण, उपाध्यक्ष रेखा, सदस्य प्रेम चंद, पंकज, शिल्ह मशोरा पंचायत प्रधान नीलमणी, टकोली पंचायत प्रधान सुंदर सिंह, टिक्कर पंचायत प्रधान वंदना, सवाखरी पंचायत प्रधान नर्वदा, किगस के उपप्रधान केसर सिंह सहित महिला और युवा संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed