फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teachers and students took to the streets against rigging in NEET

Mandi News: नीट में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक और विद्यार्थी

Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students took to the streets against rigging in NEET
एसडीएम के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट में फूटा गुस्सा, परीक्षा को रद्द करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में नीट में धांधली पर शिक्षकों और विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा और वे सड़क पर उतर आए। निजी स्कूल (एसपीएस) के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नारेबाजी की और परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अंकुर राजपूत, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता संदीप राणा, इंजीनियर अरुण कुमार, शारीरिक शिक्षक सत्येंद्र कुमार, अधीक्षक नेकराम, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम और स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जुलूस निकाला और जुलूस के बाद विद्यार्थियों और अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सरकाघाट से मिला। उनके माध्यम से केंद्र औ प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि इस घटना ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। इससे लाखों युवाओं और विद्यार्थियों का भरोसा टूट गया है। नीट में गड़बड़ी और पेपर लीक के कारण लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावक मानसिक तनाव में हैं। कहा कि 1,583 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं और विभिन्न जगहों से परीक्षा में धांधली की खबरें आ रही हैं। इससे 24 लाख बच्चों का भविष्य अनिश्चितता में है। यह एक गंभीर समस्या है और इसे तुरंत सुलझाना अत्यावश्यक है। उन्होंने मांग उठाई कि नीट परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। परीक्षा की नई तारीख तय कर दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed