फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teacher defrauded of 9.95 lakh via fake WhatsApp link

Mandi News: व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर शिक्षक से 9.95 लाख रुपये की ठगी

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher defrauded of 9.95 lakh via fake WhatsApp link
मुंबई से संधोल में पैतृक गांव आए शिक्षक को बनाया साइबर ठगी का शिकार
विज्ञापन

महानगर गैस के नाम से भेजा था लिंक, प्राथमिकी दर्ज
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। संधोल में गर्मियों की छुट्टियां बिताने आए मुंबई निवासी शिक्षक से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर महानगर गैस का फर्जी लिंक भेजकर 9.95 लाख रुपये ठग लिए। लिंक खोलकर बैंक संबंधी जानकारी साझा करने के बाद उनके खाते से रकम निकाल ली गई। मामले में पवई पुलिस स्टेशन मुंबई में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर धर्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार शिक्षक तीन मई को अपने पैतृक गांव संधोल आए थे। 23 मई को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से महानगर गैस के नाम से व्हाट्सएप लिंक आया। लिंक खोलने के बाद उन्होंने उसमें बैंक खाते से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी। 25 मई को एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर का फोन आने पर उन्हें खाते से 9.95 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कर बैंक खाता ब्लॉक करवाया। मुंबई लौटने के बाद पवई पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी। जांच में 25 मई को खाते से 9.95 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो एफआईआर धर्मपुर थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी) व 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर और रकम जिस बैंक खाते में गई, उसके धारक समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed