फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taught the youth to respect discipline and the law.

Mandi News: युवाओं को अनुशासन और कानून का सम्मान करने की दी सीख

Mon, 13 Jul 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Taught the youth to respect discipline and the law.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। युवा प्रभाग (आरइआरएफ) और प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय मंडी की ओर से भ्यूली स्थित सद्भावना भवन में तीन दिवसीय निशुल्क लाइफ स्किल्स एजुकेशन कैंप शुरू हुआ। 14 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में 13 से 19 वर्ष के किशोर भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पुरिंदर वैद्य ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और कानून का सम्मान करने की सीख दी तथा कहा कि असफलता ही सफलता की राह दिखाने वाली सबसे बड़ी शिक्षक है। राजयोगिनी बीके शीला बहन ने नैतिक मूल्यों, आत्म अनुशासन और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। पहले दिन आत्मपरिचय, सकारात्मक सोच और टीम भावना से जुड़े सत्र हुए। आगामी दिनों में विशेषज्ञ व्यक्तित्व विकास, तनाव व समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed