{"_id":"6985dc7ca6eededd620c49b9","slug":"tarring-will-be-laid-on-19-km-of-roads-in-gohar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185022-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर की 19 किमी सड़कों पर बिछेगी टारिंग की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर की 19 किमी सड़कों पर बिछेगी टारिंग की चादर
Sat, 07 Feb 2026 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के गोहर मंडल के अंतर्गत आने वाली खस्ताहाल सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। विभाग ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को चकाचक करने के लिए 19 किलोमीटर हिस्से पर टारिंग (लुक बिछाने) का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। इस कदम से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
लंबे समय से मरम्मत के अभाव, बारिश और भूस्खलन के कारण इन सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोक निर्माण विभाग ने उन सड़कों को प्राथमिकता दी है, जिन्हें लेकर जनता में सबसे अधिक आक्रोश था।
विभाग के मसौदे में महादेव-हरवानी, स्यांज-कासन, शिमला-मंडी (5 किमी), भगवानपुर-केटलॉग (2 किमी), पाली-अनुपाली बृखमणी (2 किमी), चैलचौक-घ्याहंन (1.300 किमी), बीबीएमबी कॉलोनी से सुषणज्वाला रोड (2 किमी) और कुटाहची लिंक रोड (1 किमी) शामिल हैं। इन मार्गों पर टारिंग होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सड़कों की बदहाली के कारण उन्हें अक्सर जन-आक्रोश का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते अब युद्ध स्तर पर कार्य की योजना बनाई गई है। विभाग का प्रयास है कि बजट उपलब्ध होते ही काम शुरू कर दिया जाए ताकि मानसून की दस्तक से पहले अधिक से अधिक सड़कों को दुरुस्त किया जा सके।
बजट स्वीकृति मिलते ही कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। हमारा लक्ष्य बरसात शुरू होने से पहले अधिकतर महत्वपूर्ण सड़कों को दुरुस्त करना है ताकि जनता को असुविधा न हो। -विशाल चौधरी, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, गोहर