फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tarring begins on NH-305; challenge regarding width persists.

Mandi News: एनएच-305 पर टारिंग शुरू, चौड़ाई की चुनौती बरकरार

Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tarring begins on NH-305; challenge regarding width persists.
3.3 मीटर चौड़ाई में हो रही टारिंग
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुसार निर्माण की मांग तेज
दुनी चंद भारद्वाज
बालीचौकी (मंडी)। तीर्थन घाटी और जलोड़ी पास को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-305 पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, सड़क की संकरी चौड़ाई अब भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। जिभी से बंजार और बंजार से बालीचौकी तक डामरीकरण किया जा रहा है लेकिन यह कार्य केवल 3.3 मीटर चौड़ाई में होने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने के बावजूद निर्माण अब भी पुराने स्टेट हाईवे के मानकों के अनुसार क्यों किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी केसर दास, टिकम राम, लोक राज, देवेंद्र पाल, रवि चौहान और कमल चंद का कहना है कि एनएच-305 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुए कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि औट-लुहरी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क का चौड़ीकरण तो किया गया लेकिन उन हिस्सों पर भी टारिंग नहीं की जा रही, जिससे चौड़ी सड़क का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिभी, साईंरोपा, तीर्थन घाटी और जलोड़ी पास प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में संकरी सड़क के कारण दो वाहनों की क्रॉसिंग में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एनएच-305 का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

कोट्स
एनएच-305 के एसडीओ टहल चंद ने बताया कि फिलहाल पैचवर्क के तहत 3.3 मीटर चौड़ाई में टारिंग का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मानकों के अनुरूप टारिंग और अन्य कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार कर केंद्रीय विभाग को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed