फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tariska, Kapoor Chand danced better and got first place

Mandi News: तरिस्का, कपूर चंद ने बेहतर नृत्य कर पाया पहला स्थान

Sat, 09 Nov 2024 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tariska, Kapoor Chand danced better and got first place
मंडी। भीमा काली मंदिर भ्यूली में जिला स्तरीय बाल मेले के समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील शर्मा ने शिरकत की। बाल मेले में जिले के 25 शिक्षा खंडों से करीब एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेले में प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

ड्राइंग एवं पेंटिंग स्पर्धा में रितिका शर्मा प्रथम, चिराग दूसरे, रचनात्मक लेखन में लावण्या प्रथम, अभिमान ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रयोग एवं प्रदर्शन के विभिन्न वर्ग में हर्षित, अफसाना प्रथम रहे। शिक्षण सहायक सामग्री में अथर्व प्रथम, आर्ट एवं क्राफ्ट में परीक्षित और कल्पना प्रथम, प्रवीण शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। शिक्षण सहायक सामग्री चौथी एवं पांचवीं कक्षा में वंशिका प्रथम, प्रकृति दूसरे, रचनात्मक लेखन में किंजल प्रथम पल्लवी दूसरे स्थान पर रही। विज्ञान प्रयोग एवं प्रदर्शन कक्षा चौथी पांचवीं में नवरूद्र सिंह ठाकुर प्रथम, अफसाना दूसरे, ड्राइंग एवं पेंटिंग वागीश प्रथम, तन्मय ने दूसरा स्थान हासिल किया ।
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों में कक्षा एक से तीन एकल गान में रोहित प्रथम, भूमिका दूसरे, कक्षा चौथी पांचवीं में हरगुन प्रथम, संजना दूसरे स्थान पर रही। कक्षा छठी से आठवीं में करणवीर और प्रियंका प्रथम, शिवानी दूसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य में तरिस्का प्रथम, लक्षिता दूसरे, एकल नृत्य में कपूर चंद प्रथम, विराट दूसरे, समूहगान कक्षा छह से आठ में करसोग-2 प्रथम, सलवाहन दूसरे, समूह नृत्य में करसोग-2 प्रथम, करसोग-एक दूसरे, नाटक छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में साइगलू प्रथम, चच्योट-दो, दूसरी, चौथी पांचवीं कक्षा में द्रंग दो प्रथम, सलवाहन दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग बोरी दौड़ में शिवांश, इमरान, सूर्यांश अव्वल रहे। चम्मच दौड़ में राजेंद्र, सौरभ, अंशु वर्मा, मृदुल अव्वल रहे। छात्रा वर्ग की बोरी दौड़ में भूमिका , दिव्या, नेहा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चम्मच दौड़ में कल्पना, नीतिका वंशिका प्रथम रहीं। 50 मीटर की दौड़ में दिव्या ने बाजी मारी। फूड स्टाल प्रतियोगिता में बगस्याड़ प्रथम, सुंदरनगर-एक दूसरे स्थान पर रहा। सेल्फी प्वाइंट में द्रंग दो प्रथम, सुंदरनगर-एक दूसरे स्थान पर रहा। बेस्ट स्टाल प्रतियोगिता में रिवालसर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed