{"_id":"688508516d45e4863907bf1f","slug":"tarangala-bus-accident-correspondence-to-mvi-for-mechanical-investigation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163854-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरांगला बस हादसा : एमवीआई को मेकेनिकल जांच के लिए पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरांगला बस हादसा : एमवीआई को मेकेनिकल जांच के लिए पत्राचार
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। तरांगला बस हादसे के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने एमवीआई को मेकेनिकल जांच के लिए पत्राचार किया है। पुलिस हादसे में घायल यात्रियों के ठीक होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद इनके बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में घायल 21 लोगों का सरकाघाट, एम्स बिलासपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
एचआरटीसी प्रबंधन ने मेकेनिकल जांच करवा ली है। इसकी रिपोर्ट एमडी को सौंपी जानी है। इसके अलावा न्यायिक जांच भी इस मामले में होनी है। कुल तीन तरह की जांच मामले में होगी। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि बाइक को बचाने के चक्कर में एचआरटीसी बस डंगा धंसने के कारण खेतों में जा गिरी थी। हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों ने यही कारण बताया है। हादसे के सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस, एचआरटीसी और न्यायिक जांच चल रही है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद