फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanmay-Pratham became the winner by defeating Bhavneet-Anshul pair in badminton

Mandi News: बैडमिंटन में भवनीत-अंशुल की जोड़ी को हराकर विजेता बने तन्मय-प्रथम

Mon, 11 Aug 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tanmay-Pratham became the winner by defeating Bhavneet-Anshul pair in badminton
मंडी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ​​खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अ
मंडी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन मंडी की ओर से टाउन हाल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर सदर मंडी विस क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के सचिव दातुल चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला मंडी के 135 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-11 प्रतियोगिता के एकल वर्ग में समीरा ने राधा को 21-15 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। डबल में समीरा और वाणी ने राधा एवं मोहन को 21-19 से पराजित कर खिताब जीता। लड़कों के अंडर-11 डबल में अध्यांत एवं प्रणव ने शिवांश एवं अर्नव को 21-15 से हराकर जीत हासिल की। अंडर-13 वर्ग में तक्ष्य ने गुरुवांश को हराया। अंडर-15 लड़कियों के वर्ग में अंकिता एवं सनायरा ने तनिशा एवं नव्या को पराजित किया। लड़कों की अंडर-17 वर्ग डबल में तन्मय एवं प्रथम ने भवनीत एवं अंशुल को 21-18 के अंतर से हराया। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में गरिमा एवं अवन्नी ने संशीला एवं वेदांशी को 22-19 के अंतर से पराजित किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को स्मृतिचह्नि भेंट कर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed