फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanker fell into uncontrolled ditch near Pandoh Dam, driver injured

Mandi News: पंडोह डैम के पास अनियंत्रित खाई में होकर गिरा टैंकर, चालक घायल

Sat, 05 Oct 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Tanker fell into uncontrolled ditch near Pandoh Dam, driver injured
पंडोह बांध के समीप ब्यास किनारे गिरा तेल का टैंकर। संवाद
पंडोह (मंडी)। ऊना से लेह की ओर सेना के लिए कैरोसीन की सप्लाई ले जा रहा एक टैंकर शुक्रवार सुबह पंडोह डैम के पास अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में जम्मू-कश्मीर निवासी टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह टैंकर चालक रात को पंडोह डैम के समीप रात्रि विश्राम के लिए रुका हुआ था। शुक्रवार सुबह जब चालक ने टैंकर को स्टार्ट किया तो अचानक अनियंत्रित हो गया और ब्यास नदी की ओर गिर गया। हासदे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

पंडोह पुलिस चौकी की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायल चालक गुरजीत सिंह (58) पुत्र जोध सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर डकयाणा, जम्मू-कश्मीर को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक मंडी, साक्षी वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed