{"_id":"68b1a02d065e0255a00a4b47","slug":"tableaux-mesmerized-people-during-ganesh-utsav-mandi-news-c-90-1-mnd1001-167635-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गणेश उत्सव में झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गणेश उत्सव में झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में राकेश रावत ने देवा ओ देवा पर बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में आयोजित गणेश महोत्सव में झांकियों ने मन मोह लिया। भजन संध्याओं में भी गायक बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार पुराना पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक भजन संध्या में तीसरे दिन भजन गायक राकेश रावत, मनोहर ठाकुर ने गणपति महोत्सव में समां बांधा।
राकेश रावत ने देवा ओ देवा, सत्यम शिवम सुंदरम भजन गाकर श्रद्धालुओं को नचाया। मनोहर ठाकुर ने हे सिद्धि विनायक, बप्पा मोरया भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या का आगाज गणपति की आरती के साथ हुआ। शानन प्रोजेक्ट के आवासीय अभियंता सतीश कुमार, स्थानीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. निशा वैद्य, प्रो. दिप्ती शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इधर शहर के रामलीला मैदान में भजन गायक अजीत पराशर और संजीव सुकोश ने भजन संध्या में गणेश भक्तों को निहाल किया। बालकरूपी और मझारनू में बाल गणेश महोत्सव में भी नन्हें बच्चों की भीड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
000