फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sushmita's team wins first place in Rangoli competition

Mandi News: रंगोली प्रतियोगिता में सुष्मिता की टीम प्रथम

Mon, 01 Dec 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sushmita's team wins first place in Rangoli competition
रिवालसर (मंडी)। जिला स्तरीय विश्व एड्स दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में प्राचार्य केसी कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कश्यप और जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने किया। इस दौरान पेंटिंग, रंगोली, नाटक और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पेंटिंग में दीपिका प्रथम, दीपिका शर्मा द्वितीय और रक्षा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में सुष्मिता की टीम ने प्रथम, इंदिरा कुमारी की टीम ने द्वितीय और दीपिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अंजना शर्मा प्रथम, सिमरन शर्मा द्वितीय और प्रियानी शर्मा तृतीय रहीं। डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि एड्स असुरक्षित संबंध, संक्रमित सुइयों के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने और संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण के माध्यम से फैलता है। जागरूकता रैली को प्राचार्य केसी कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी अंजलि परमार, ममता संगठन के जिला समन्वयक रोहित वशिष्ठ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed