{"_id":"662f963a282de050da091cda","slug":"surgeon-of-joginder-nagar-hospital-on-leave-operation-put-on-hold-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125284-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल के शल्य विशेषज्ञ अवकाश पर, ऑपरेशन लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल के शल्य विशेषज्ञ अवकाश पर, ऑपरेशन लटके
विज्ञापन
मरीजों को दो सप्ताह तक अब स्थानीय अस्पताल में नहीं मिलेगी शल्य चिकित्सा की सुविधा
पहले से तय और आपातकाल में टांडा, नेरचौक और मंडी के अस्पतालों की लगेगी दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एकमात्र शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक के अवकाश पर जाने के चलते अब और मरीजों को करीब दो सप्ताह तक शल्य चिकित्सा की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। पुराने मरीजों को दी गई तिथियां भी चिकित्सक के अवकाश तक स्थगित रहेगी। वहीं, नए मरीजों को भी आगामी दो सप्ताह तक मंडी व कांगड़ा स्थित सरकारी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ेगी।
100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में हर्निया, पत्थरी, अपेंडिक्स और अन्य बीमारियों की शल्य चिकित्सा के लिए अस्पताल में एक शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक को स्वास्थ्य विभाग ने तैनात किया है। जिन्हें अपने निजी कार्य के लिए करीब दो सप्ताह का आवश्यक अवकाश लेना पड़ा है। ऐसे में जोगिंद्रनगर के नागरिक अस्पताल में करीब दो सप्ताह तक ओपीडी और ऑपरेशन सुविधा ठप रहेगी। पूरे उपमंडल में किसी भी सरकारी संस्थान में शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में हर्निया, पत्थरी, अपेंडिक्स के मरीजाें को अगर आपात समय में स्थानीय अस्पताल में शल्य चिकित्सा करवानी होगी तो यह सुविधा नहीं मिल पाएगी।
बॉक्स
ईएनटी और गायनी ओपीडी पर नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की ईएनटी ओपीडी में भी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को नहीं मिल पाए। गायनी ओपीडी में भी विशेषज्ञ चिकित्सक के न मिलने से गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान प्रसव पीड़ा से कहरा रही कुछ महिलाओं को उपचार तो मिला, लेकिन रोजाना की तरह गायनी ओपीडी में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ हासिल करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
बॉक्स
शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक के अवकाश से लौटते ही मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। अस्पताल आने वाले मरीजों को हरसंभव सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास रहता है।
-डाॅ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ जोगिंद्रनगर अस्पताल