{"_id":"6908ea026b590bbf3f0b6f62","slug":"sundernagar-team-became-champion-in-kho-kho-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174979-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खो-खो में सुंदरनगर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खो-खो में सुंदरनगर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
सुंदरनगर में खो खो में अव्वल रही टी मुख्य अतिथि व अन्य के साथ। स्रोत संगठन
मंडी। जिला खो-खो संघ मंडी की ओर से सुंदरनगर के एमएलएसएम काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। लड़कों के सीनियर वर्ग में फाइनल सुंदरनगर और बासा की टीम के मध्य खेला गया। इसमें सुंदरनगर ने बासा को हराकर खिताब जीता।
लड़कियों के वर्ग में सुंदरनगर और सराज के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें भी सुंदरनगर की टीम विजेता रही। जूनियर लड़कों के वर्ग में मलोह की टीम ने जोगिंद्रनगर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। लड़कियों के वर्ग में जोगिंद्रनगर की टीम विजेता रही। जोगिंद्रनगर की टीम ने फाइनल मैच में पधर की टीम को हराया।
प्रतियोगिता के समापन पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष एवं मंडी जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खो-खो संघ के महासचिव लक्ष्मी दत्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा व हिमांशु राठौर, कर्म चंद व हरनाम आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद