फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar Municipal Council President and Vice-President sworn in.

Mandi News: सुंदरनगर नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली पद की शपथ

Tue, 21 Jul 2026 04:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar Municipal Council President and Vice-President sworn in.
सुंदरनगर नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते एसडीएम सुंदरनगर अमर नेग
सुंदरनगर नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली पद की शपथ
विज्ञापन

विधायक ने विकास के लिए सहयोग का दिया आश्वाशन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें वार्ड नंबर-10 चांगर की पार्षद रूमा देवी ने नगर परिषद अध्यक्ष जबकि वार्ड नंबर-7 बनायक के पार्षद लकेश कुमार ने उपाध्यक्ष पद की पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन अधिकारी अमर नेगी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को विधिवत शपथ दिलाई। इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी उपस्थित रहे। समारोह में नगर परिषद सुंदरनगर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, प्रारूपकार बलवीर चंद सोनी, सभी पार्षदगण और गण्यमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत एसडीएम अमर नेगी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद का प्रभावी संचालन जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक सोच से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर हिमाचल प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण नगरों में से एक है और केंद्र सरकार सुंदरनगर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। नगर के विकास से जुड़े प्रत्येक प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में वह स्वयं भी पूरी सक्रियता से भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed