{"_id":"615893988ebc3e0a54122f48","slug":"suicide-youth-dharampur-hrtc-worker-mandi-news-sml3859049147","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर के ध्वाली में एचआरटीसी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर के ध्वाली में एचआरटीसी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के ध्वाली में एचआरटीसी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें पत्नी, ससुर और अन्य दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग के मिलान के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (38) के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी की धर्मपुर बस स्टैंड की वर्कशाप में बतौर वाशरमैन तैनात था। प्रवीण कुमार के दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार पंचायत प्रतिनिधि ने प्रवीण कुमार की बहन को फोन पर सूचित किया कि उसका भाई बीमार है। जल्दी घर आए जाए।
जब वह घर पहुंची तो उसे बताया कि प्रवीण ने आत्महत्या कर ली है। मकान की छत के कमरे में जाकर देखा तो प्रवीण फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। आरोपियों को थाने में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन के बयान के आधार पर पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैंड राइटिंग के मिलान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
000