{"_id":"6ad357f78decbe5cc80a01cf","slug":"sarkaghat-college-athletes-won-6-medals-mandi-news-c-90-1-mnd1023-218078-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकाघाट कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकाघाट कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
विज्ञापन
जलक्रीड़ा में भी चमके खिलाड़ी
खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद काॅलेज में किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतर-महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख चैंपियनशिप अपने नाम कीं। महाविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन, पुरुष बास्केटबॉल और महिला बास्केटबॉल टीमों ने खिताब जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया।
पुरुष बैडमिंटन टीम ने 8 से 10 अक्तूबर तक कुल्लू में आयोजित प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, पुरुष और महिला बास्केटबॉल टीमों ने 13 से 15 अक्तूबर तक एमएलएसएम महाविद्यालय, सुंदरनगर में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।
इसके अतिरिक्त, बिलासपुर के लुहणू ग्राउंड में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित जलक्रीड़ा (वाटर स्पोर्ट्स) प्रतियोगिताओं में भी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पदक विजेताओं में युवराज, रजत, अनमोल, कनिका, आरती, रितिका और प्रियंका ठाकुर शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में युवराज और रजत ने 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। 500 मीटर स्पर्धा में रजत ने रजत पदक और अनमोल ने कांस्य पदक जीता। कनिका और आरती ने 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए, जबकि कनिका और रितिका ने 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, प्रियंका ठाकुर ने 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय की पदक तालिका में योगदान दिया। महाविद्यालय की इन उपलब्धियों का श्रेय प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल, उपप्राचार्य डॉ. राजीव राणा, टीम मैनेजर डॉ. विकास चंदेल, प्रो. विशाल कुमार तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के बास्केटबॉल कोच प्रो. दिनेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन को दिया गया।
महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।