फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation takes a strict stance against shopkeepers engaging in encroachment; issues final warning.

Mandi News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम सख्त, अंतिम चेतावनी जारी

Sat, 17 Oct 2026 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation takes a strict stance against shopkeepers engaging in encroachment; issues final warning.
नगर निगम मंडी का कड़ा रुख, तय सीमा पर लगेगी रेलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक नगरी मंडी की सुंदरता को बिगाड़ने और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने और रास्तों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों को निगम प्रशासन की ओर से अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके बावजूद यदि किसी दुकान के बाहर सामान लटका हुआ या सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र इंदिरा मार्केट के बरामदों में कई दुकानदार सामान सजाकर रखने और लटकाने से आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे आम जनता और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए दुकानों की निर्धारित सीमा पर रेलिंग लगाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य व्यापारियों को अपनी सीमा के भीतर व्यापार करने के लिए बाध्य करना और सार्वजनिक रास्तों को आवागमन के लिए पूरी तरह सुगम बनाए रखना है। नगर निगम मंडी के उपमहापौर जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर के व्यापारियों और दुकानदारों को यह अंतिम चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका सामान जब्त करने के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed