फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should pay gratuity, arrears, and DA: Pensioners

ग्रेच्युटी, एरियर और डीए का भुगतान करे सरकार : पेंशनर

Sat, 17 Oct 2026 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Government should pay gratuity, arrears, and DA: Pensioners
सेगली धनोटू खंड की बैठक में उठाईं 11 मांगें
विज्ञापन

पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सेगली धनोटू खंड ने पेंशनरों के लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। संगठन ने ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश नकदीकरण, पेंशन कम्यूटेशन, महंगाई भत्ते की किस्तों और एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की। इस संबंध में खंड की बैठक हाटेश्वरी मंदिर में अध्यक्ष निक्काराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष एवं राज्य संयोजक हरीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासचिव कृष्ण चंद ने कहा कि पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें अपने हक के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। बैठक में संशोधित पेंशन के लंबित लाभ जारी करने, चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति, पेंशन पुनर्निर्धारण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने तथा अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने सहित 11 प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर पेंशनरों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर भूप सिंह, बालक राम, मोती राम चौहान, तारा सिंह ठाकुर, नैन सिंह, इंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष जगदीश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed