फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   suicide

कांगड़ा के युवक ने सुंदरनगर में की आत्महत्या

Wed, 18 Dec 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
suicide
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बायला के रोपड़ी गांव में 29 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संजय कुमार पुत्र सोहनलाल निवासी बैजनाथ, कांगड़ा सुंदरनगर में किसी ठेकेदार के पास पत्थर तोड़ने का कार्य करता था और किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लोगों ने संजय का शव पेड़ पर लटका देखा तो पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह और पुलिस के जवानों ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा। पुलिस ने युवक के साथ काम करने वाले अन्य लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए। युवक के परिजनों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed