फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Suggestions sought for master plan

Mandi News: मास्टर प्लान के लिए मांगे सुझाव

Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Suggestions sought for master plan
थुनाग (मंडी)। शिकारी देवी वन्य जीव अभयारण्य से सटे ईको सेंसिटिव जोन में जोनल मास्टर प्लान के तहत ही विकास कार्य अमल में लाए जा सकेंगे। पर्यावरण, वन और वन्य जीव, कृषि, राजस्व, पर्यटन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी विकास, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को जोनल मास्टर प्लान तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह सभी विभाग स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की जनता के सुझाव के अनुसार मास्टर प्लान तैयार करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत ईको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना को लागू करने के लिए नौ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है। यह निगरानी समिति जोनल मास्टर प्लान में प्रभावित गांवों की ओर से दी गई योजनाओं का मूल्यांकन कर उनको मंजूरी के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय को भेजेगी।
विज्ञापन

निगरानी समिति की सिफारिश पर ही जोन में विद्यमान सड़कों को चौड़ा और पक्का करने के साथ ही नई सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा। अस्पताल, स्कूल सहित बिजली पानी आदि की ईको फ्रेंडली योजनाएं बनाई जा सकेंगी। सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल ने बताया कि ईको सेंसिटिव जोन थोपा गया है। इसका विरोध करेंगे और बुधवार को थुनाग में सभी प्रभावित रणनीति बनाएंगे। निगरानी समिति के सदस्य सचिव डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि जोन में शामिल सभी 43 गांवों को जोनल मास्टर प्लान में 20 जनवरी तक योजनाओं के प्रस्ताव देने को कहा गया है। प्लान स्वीकृति के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
ईको सेंसिटिव जोन में ग्राम पंचायत संगलवाड़ा, ढीम कटारू, गुड़ाह और पखरैर पंचायतें आती हैं। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इन पंचायतों को जोनल मास्टर प्लान के लिए योजनाएं देने को कहा गया है।
-प्रियंका वर्मा, बीडीओ सराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed