{"_id":"5877b4604f1c1b922bba9487","slug":"suger-kota-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर के डिपुओं को भेजा दो महीने का चीनी कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर के डिपुओं को भेजा दो महीने का चीनी कोटा
मंडी
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
जिला सोलन के 1.32 लाख परिवारों को त्योहारी सीजन पर डिपुओं से सस्ती चीनी नहीं मिल पाई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों सहित पूरे जिले के डिपुओं को चीनी का कोटा सप्लाई कर दिया है। पिछले दो महीनों से उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिल रहा था। चीनी की सप्लाई कम आने के कारण उपभोक्ता पिछले दो महीनों से सस्ती चीनी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अब बर्फबारी के कारण मंडी जिला के सराज, करसोग व चौहारघाटी के उपभोक्ताओं को चीनी के कोटे के लिए इंतजार करना होगा। करसोग उपमंडल, सराज और चौहारघाटी की लगभग 80 पंचायतों के संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। जहां पर चीनी पहुंचाना समस्या हो गया है। गौर हो कि दिसंबर और जनवरी महीने का चीनी कोटा एक साथ भेजा गया है। पहाड़ी क्षेत्रों के डिपो में सप्लाई ले जाने के लिए कई स्थानों पर गाड़ियों का प्रयोग नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
जिसके कारण निगम को अब कड़ी मशक्कत करनी होगी। उधर, नागरिक आपूर्ति निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक केआर शर्मा का कहना है कि दो महीनों की चीनी का कोटा सभी डिपुओं को भेज दिया गया है। पीछे से सप्लाई न आने के कारण कोटा देरी से भेजा गया है।
विज्ञापन