{"_id":"680d25fe5346624e100dbc12","slug":"sudesh-won-gold-and-bronze-medals-in-master-games-mandi-news-c-90-1-ssml1025-154399-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मास्टर गेम्स में सुदेश ने जीते स्वर्ण, कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मास्टर गेम्स में सुदेश ने जीते स्वर्ण, कांस्य पदक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में 65 आयुवर्ग में सेवानिवृत्त डीपीई सुदेश हाजरी ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शाटपुट में चौथा स्थान हासिल किया है। सुदेश हाजरी 2011 से राष्ट्रीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। सुदेश मार्च 2019 में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर से डीपीई पद से सेवानिवृत्त है।
हाजरी ने बताया कि वह हर सुबह अभ्यास करती हैं। वहीं, जिला मंडी के चैलचौक स्कूल की डीपीई हंसा ठाकुर ने 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। चौंतड़ा के अमर सिंह खनौड़िया ने 65 आयु वर्ग में ट्रिप्पल जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। संवाद