{"_id":"57fa43f54f1c1bc16028df80","slug":"subcidy-goes-on-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी लागत पर मिलेगा किसानों को बीज, सब्सिडी खाते में जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी लागत पर मिलेगा किसानों को बीज, सब्सिडी खाते में जाएगी
मंडी
Updated Sun, 09 Oct 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। मंडी जिले में रबी सीजन में किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से मिलने वाला बीज अब फुल कॉस्ट देकर खरीदना पड़ेगा। किसानों को सरकार ने बीज में मिलने वाले अनुदान की सुविधा सीधे बैंक खाते से जोड़ दी है। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के कृषि प्रसार केंद्रों में रबी सीजन के लिए बीज की खरीद के समय अपना आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाइल या लैंड लाइन नंबर और बैंक का आईएफएसई कोड की फोटो कॉपी देने होगी।
विज्ञापन
जिसके बाद बीज की फुल कॉस्ट देने के बाद किसानों को मिलने वाला अनुदान बैंक खाते में पहुंचेगा। मंडी जिला में कृषि विभाग के सभी ब्लॉकों में महकमे के अधिकारियों ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पूर्व बीज में मिलने वाला सरकारी अनुदान कृषि विभाग अपने सेल सेंटरों में ही किसानों को बीज दाम में कटौती कर उपलब्ध करवाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। मंडी जिले में आने वाले रबी सीजन के लिए कृषि विभाग ने किसानों को ऑनलाइन सब्सिडी उपलब्ध करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी जिले में कृषि विभाग के 10 ब्लॉक हैं। जहां किसानों को ऑनलाइन अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। इससे पूर्व किसानों को सरकार की तरफ से मिलने वाला अनुदान सही ढंग से नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन
अनेक किसानों की औपचारिकताएं अधूरी रह जाती थी तथा अनेक किसान बिल पूरे नहीं कर पाते थे। जिससे जिले के किसान सरकार से मिलने वाले अनुदान का लाभ नहीं उठा पाते थे। अब सरकार ने किसानों को बीज में मिलने वाले अनुदान का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए सब्सिडी ऑनलाइन कर दी है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर डा. खूबराम चौहान ने बताया कि गोहर ब्लॉक में ऑनलाइन सब्सिडी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृषि उपनिदेशक डा. आरके कौंडल ने किसानों को रबी सीजन में ऑनलाइन अनुदान मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बरसीम, जेई और गेहूं पर किसानों को ऑनलाइन अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन