{"_id":"6ac6556944383d25c008de3b","slug":"sub-divisional-committee-inspected-nihri-school-mandi-news-c-90-1-mnd1021-216677-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निहरी स्कूल का उपमंडलीय समिति ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निहरी स्कूल का उपमंडलीय समिति ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
एसक्यूएएफ पोर्टल के निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी में मंडी एसक्यूएएफ पोर्टल के निर्धारित मानकों के अनुसार उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में उपमंडलीय समिति ने निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार निहरी अनुभव तंवर, विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ईशा गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान समिति ने विद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। मिड-डे मील, पुस्तकालय, पीएएल लैब, आईसीटी लैब, साइंस लैब और टिंकरिंग लैब का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं तथा पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए समिति ने आवश्यक सुझाव भी दिए।