Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students will easily understand complex topics.

Mandi News: जटिल विषयों को आसानी से समझेंगे विद्यार्थी

Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students will easily understand complex topics.
फोटो-जोगेंद्रनगर के सीबीएसई स्कूल में एआई संचालित स्मार्ट बोर्ड में इंटरैक्टिव शिक्षा के जटिल व
जोगिंद्रनगर के सीबीएसई स्कूलों में डिजिटल कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के सीबीएसई स्कूलों में एआई से संचालित स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल लैब को हाईटेक करने की कवायद शुरू हो गई है। थ्री डी एनिमेशन, वर्चुअल लैब और वीडियो के माध्यम से कठिन विषय भी आसानी से समझाने के लिए टैब और कंप्यूटर सिस्टम में विस्तार कर डिजिटल कक्षाएं संचालित हो गई हैं। ऑनलाइन पुस्तकालय और इ-बुक्स को भी अध्ययन में शामिल करने के लिए कक्षाओं को स्मार्ट बोर्ड से जोड़ा गया है। लगभग 50 कंप्यूटर और 40 से अधिक टैब विद्यार्थियों की पढ़ाई की विश्लेषणात्मक क्षमता को भी परिपक्व करेंगे।

स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने बताया कि डिजिटल युग में हर विद्यार्थी को कंप्यूटर, इंटरनेट और सॉफ्टवेयर का प्रयोग करना अनिवार्य हो गया है। कठिन विषय भी आसानी से समझ आए इसलिए स्कूल में रोचक पढ़ाई के लिए थ्री डी ऐनिमेशन, वर्चुअल लैब और वीडियो के माध्यम से भी कठिन विषयों को समझने में आसानी ला रहे हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे 1073 विद्यार्थियों के लिए आधुनिक डिजिटल प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं जहां पर विद्यार्थी साइंस संकाय के परीक्षण भी हाईटेक तरीके से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed