फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students were made aware about women empowerment

Mandi News: महिला सशक्तीकरण में छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 11 Nov 2025 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about women empowerment
सुंदरनगर (मंडी)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या और राजकीय उच्च पाठशाला कलौहड़ (सुंदरनगर) में देई कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने की। पूनम चौहान ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, नशा निवारण, बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने उचित खानपान, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। छात्राओं में नशा निवारण विषय पर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा की आकांक्षा तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा की रिया कुमारी प्रथम रहीं। कलौहड़ स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनमोल तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली प्रथम रहीं। विजेताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक रमा देवी, पोषण समन्वयक दीपिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामदेई, पूजा, अंजू शर्मा तथा शिक्षण संस्थान की छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed