{"_id":"6a1ad741652f47153e03c006","slug":"students-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-de-addiction-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198647-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
नारा लेखन प्रतियोगिता में जमा दो की जाह्नवी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में जमा दो की जाह्नवी ने पहला, निकिता ने दूसरा और सातवीं कक्षा की एंजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में जमा एक की कनिका और मुस्कान प्रथम, जमा दो की अंजना और सातवीं की वंशिका द्वितीय, जबकि दसवीं की सृष्टि और सातवीं की देवांशी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में जमा एक की शिवानी ने पहला, दसवीं की एंजल ने दूसरा तथा पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सातवीं कक्षा के छात्र वेदांत को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए विशेष निर्णायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर से पधर बाजार तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने तंबाकू विरोधी नारों और बैनरों के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ललित कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों से तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। संवाद