फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students showed their skills in Tech Vistar

Mandi News: टेक विस्तार में छात्रों ने दिखाया हुनर

Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in Tech Vistar
मंडी (वि)। टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्टिवल ‘टेक विस्तार’ का शनिवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अभिलाषी शिक्षण समूह के चेयरमैन एवं अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं।
विज्ञापन

टेक फेस्ट का आयोजन टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न विभागों के छात्रों की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन हिमाचल के मशहूर गायक सुरेश शर्मा, अनिकेत कश्यप और बादल राज कश्यप ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा और छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्किंग और लाइव मॉडल प्रदर्शित किए। फैशन शो में रैंप पर वॉक करते हुए छात्रों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। टेक विस्तार में हिमाचली नाटी, भंगड़ा, सोलो सांग, ग्रुप सांग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्किट और ड्रामा इत्यादि में प्रतिस्पर्धा हुई। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने गेट परीक्षा में पूरे भारत में 142वां रैंक हासिल करने पर बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र गौरव की माता पदमा देवी को सम्मानित किया। इसी मौके पर प्रति कुलाधिपति डॉ. एलके अभिलाषी, जीनियस एजुकेशन सोसायटी की चेयरपर्सन डॉ. नर्वदा अभिलाषी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed