फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students should recognize their potential and work hard to achieve their goals: KK Sharma

विद्यार्थी अपनी क्षमता पहचान कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें : केके शर्मा

Wed, 31 Jan 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students should recognize their potential and work hard to achieve their goals: KK Sharma
जोगिंद्रनगर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा में मंगलवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उनका स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी क्षमता को पहचान कर कड़ी मेहनत करें। जीवन में केवल कड़ी मेहनत ही एक ऐसा माध्यम है जिसके तहत व्यक्ति सफलता की बुलंदियों को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ललित धरवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुख्यातिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके लिए सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्हाेंने गुम्मा कलस्टर के तहत आने वाले अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्ष भर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed