फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students should be cautious of fake universities, check their recognition before admission.

Mandi News: फर्जी विश्वविद्यालयों से सतर्क रहें छात्र, प्रवेश से पहले जांचें मान्यता

Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students should be cautious of fake universities, check their recognition before admission.
एसपीयू ने शिक्षा विभाग के निर्देश वेबसाइट पर किए अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को फर्जी विश्वविद्यालयों एवं गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से सतर्क रहने की सलाह दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे संस्थानों में प्रवेश लेने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना को सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध कॉलेजों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को किसी भी निजी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर उसकी मान्यता की जांच करने की सलाह दी है। वहीं, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को यूजीसी-डीईबी पोर्टल पर संबंधित संस्थान की मान्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी अवश्य जांचें तथा प्रतिबंधित कार्यक्रमों और फ्रेंचाइजी व्यवस्था से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सार्वजनिक सूचना को नोटिस बोर्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों और स्कूलों की वेबसाइटों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

कोट्स
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना को सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है तथा संबद्ध कॉलेजों को भी सूचित कर दिया गया है। --ललित कुमार अवस्थी कुलपति, एसपीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed