फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students learned folk dance in JNV

जेएनवी में विद्यार्थियों ने सीखा लोकनृत्य

Sat, 08 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students learned folk dance in JNV
पंडोह (मंडी)। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने तथा इसके संवर्द्धन के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में शिक्षा में कला कार्यशाला का समापन प्राचार्य दुष्यंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया। यह कार्यशाला एक महीने तक चली।
विज्ञापन

कार्यशाला के संचालक पवन ठाकुर ने बताया कि इसमें 140 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य और गीतों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त छात्र एवं छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा, पहनावे तथा लोक वाद्य यंत्रों के साथ नागरिया नृत्य और नाटी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रवक्ता जितेंद्र कुमार शर्मा ने समारोह में पधारे सभी गण्यमान्य अतिथियों के साथ स्रोत व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कई रंगकर्मियों और कलाकारों ने अपने विचारों से बच्चों को अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं को डॉ. सूरत ठाकुर के मार्गदर्शन में बहुआयामी प्रतिभा के धनी संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया और उनके सहयोगियों ने मंडी और कुल्लू के लोक नृत्यों पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. सूरत ठाकुर ने कहा कि नई पीढ़ी को लोक संस्कृति की शिक्षा देना आवश्यक है और यह पाठ्यक्रम का हिस्सा भी होना चाहिए। रिसोर्सपर्सन संस्कृति कर्मी एवं जिला लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर ने कहा कि एक महीने तक चलने वाली कार्यशाला में विद्यार्थियों को नागरिया नृत्य, मंडयाली गिद्दा, प्रधान लोक नृत्य लुड्डी, सनौरी एवं सराजी तथा कुल्लवी नाटी का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया। कार्यशाला में सहयोगी के रूप में लोक कलाकार राजेश, मयंक, ललिता, संगीता और रजनी ने भाग लिया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed